Dadri News : ट्यूशन पढ़ने गई दो नाबालिक छात्राएं लापता
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र से दो नाबालिक छात्राएं लापता है। उनके परिजनों ने दो लोगों पर उनको बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी और उनके भाई की 13 वर्षीय बेटी मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ती हैं। दोनों स्कूल की मैडम आंचल गर्ग के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। पीड़ित के अनुसार 8 जुलाई की शाम 4 बजे के करीब दोनों बहने ट्यूशन पढ़ने के लिए आंचल घर के पास गई, लेकिन रात तक घर लौटकर नहीं आई। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने पता किया तो उन्हें पता चला कि शिव तथा यश ठाकुर नामक दो लोग दोनों बहनों को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्राओं को बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है।

