Noida News : ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर नामी ज्वेलर्स से 65 लाख रूपए की ठगी

Oct 1, 2026 - 13:21
Noida News : ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर नामी ज्वेलर्स से 65 लाख रूपए की ठगी
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के एक नामी ज्वेलर्स सहित दर्जनों लोगों को ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर एक ठग ने करोड़ों रुपए की ठगी कर ली, तथा वह अपना मकान और दुकान बेचकर भाग गया है। इस मामले में ज्वेलर ने थाना सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर -24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि बग्गा ज्वेलर्स के सीएमडी पुनीत बग्गा ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। उनके अनुसार अजय राय द्वारा उनके और उनके अन्य साथियों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपए की ठगी की गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार अजय राय की नोएडा के सेक्टर 12 में कार्यालय था। वह नोएडा के एक सोसाइटी में रहते थे। उनके अनुसार उसकी बेटी और दामाद भी नोएडा में कहीं रहते हैं। 

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी में आने ऑनलाइन निवेश के नाम पर उनसे 65 लाख रुपए लिया तथा धोखाधड़ी करके उनकी रकम हड़प ली। पीड़ित के अनुसार वह रातोंरात अपना मकान और दुकान भी बेचकर भाग गया है। पीड़ित के अनुसार दर्जनों लोगों के साथ उसने करोड़ों रुपए की ठगी की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।