Noida News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नोएडा में 35 स्थानों पर आयोजित हुआ पथ संचलन

Noida News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 5 अक्टूबर को नोएडा के 35 स्थानों पर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में 4 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। जिसमें 600 से अधिक बाल स्वयंसेवक उपस्थित थे। ये लोग पूर्ण गणेवेश में भाग लिए। संचालन कार्यक्रम को देखने की लगभग 8 हजार से अधिक लोग मौके पर आए। सभी कार्यक्रम स्थलों पर संघ के 100 वर्षों की यात्रा को दर्शाते हुए प्रदर्शनी लगाई गई।
आरएसएस के नोएडा के प्रचारक सुभांशु ने बताया कि आगंतुकों के लिए संघ साहित्य भी उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में एक कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 122 में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मवीर यादव ने की तथा मुख्य बौद्धिक श्याम किशोर द्वारा कहा गया कि यह अवसर केवल स्वयंसेवकों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य आज विश्वव्यापी रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 31 मे आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर आदर्श भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए महानगर आईटी प्रमुख मनीष गुप्ता ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नोएडा के जलवायु विहार सेक्टर 25 में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वायु सेना से सेवानिवृत ग्रुप कैप्टन कपिल शुक्ला ने की। महानगर सह- प्रचारक प्रमुख ने कार्यक्रम मे अपने विचार रखते हुए समाज से आह्वान किया कि संघ का उद्देश्य संपूर्ण समाज का संगठन है। और इस दिशा में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सेक्टर 121 स्थित क्लोकाउंटी सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कमल ढींगरा और बौद्धिक विभाग प्रचारक चिरंजीवी के द्वारा की गई। उन्होंने पंच परिवर्तन के विषय पर अपने विचार रखे और समाज में एकता व सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया।