Noida News : सोलहवीं मंजिल से कूदकर नव विवाहिता ने की आत्महत्या, दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज

Aug 10, 2026 - 23:12
Noida News : सोलहवीं मंजिल से कूदकर नव विवाहिता ने की आत्महत्या, दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से कूदकर सोमवार की शाम को आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतका के भाई ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि कामिनी कुमारी पत्नी मंथन धीमान उम्र 24 वर्ष निवासी डिवाइन मिडोज सोसायटी सेक्टर 108 ने सोमवार की शाम को अपने फ्लैट के 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि महिला की एक माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई शिव कुमार ने सोमवार की रात को थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी बहन के पति मंथन धीमान शादी के समय से ही दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे, तथा उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।