Noida News : जिला कलेक्ट्रेट में बम की सूचना

Jul 13, 2026 - 12:29
Noida News : जिला कलेक्ट्रेट में बम की सूचना

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला कलेक्ट्रेट में आज सुबह को एक ई-मेल द्वारा सूचना दी गई की कलेक्ट्रेट परिसर में बम रखा है। सूचना के आधार पर मौके पर आतंकवादी निरोधक दस्ता की टीम, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। कलेक्ट्रेट के पूरे परिसर की चप्पे -चप्पे की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार को डीएम कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से बॉम्ब थ्रेट की सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, एक एस चेक टीम व डॉग स्क्वाड के माध्यम से डीएम कार्यालय में चेकिंग सुनिश्चित की गयी। उन्होने बताया कि अभी तक कोई प्रतिकूल बात प्रकाश में नहीं आयी है। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। संपूर्ण सतर्कता बरतते हुए पूर्ण गंभीरता के साथ ई-मेल के सम्बन्ध में साइबर टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है। स्थिति पूर्णतया सामान्य है, मौके पर पूर्णतः शांति व्यवस्था स्थापित है।