Noida News : विभिन्न सड़क हादसों मे बी-टेक की छात्र सहित चार की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के डेरी मच्छा गांव के पास एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम हिमांशु पुत्र सतीश उम्र 21 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक गाजियाबाद के एबीएस कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सुरजीत पुत्र तिलक सिंह उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पुष्पेंद्र पुत्र धर्मवीर उम्र 43 वर्ष की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में राहुल शर्मा पुत्र सुनील शर्मा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

