Noida News : अवैध रूप से पटाखा बेच रहे विभिन्न जगहों से पांच गिरफ्तार

Oct 16, 2025 - 18:54
Noida News : अवैध रूप से पटाखा बेच रहे विभिन्न जगहों से पांच गिरफ्तार

Noida News : अवैध रूप से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से पटाखा बेच रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे बरामद किया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर विष्णु शर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी छपरौला के पास से हुई है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक उमेश कुमार सैनी ने गेझा गांव के पास से वसीम उर्फ शिबू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक दुकान में लाखों रुपए कीमत का अवैध पटाखा भंडारण करके रखा था। उन्होंने बताया कि घनी बस्ती गेझा मार्केट में विस्फोटक सामग्री रखी थी, तथा बेची जा रही थी। यह जनमानस के लिए अत्यंत घातक था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने शहनवाज उर्फ समीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 82 कट के पास से हुई है। आरोपी ने प्लास्टिक के कट्टों और कार्टून में भरकर अवैध पटाखे को अपनी दुकान में रखा था। इसके पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। उन्होंने बताया कि बरामद पटाखे की कीमत लाखों रुपए है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे बरामद किया है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अंकुर चौधरी ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर कुलदीप पुत्र अतर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 37 के वेंडर जोन के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 100 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक पदार्थ (पटाखे) बरामद किया है उन्होंने बताया कि यह अवैध रूप से पटाखा बेच रहा था।