Noida News : टेंट गोदाम में आग, लाखों का सामान जला
Noida News : थाना फेस -तीन क्षेत्र के सेक्टर-70 स्थित बीएच-11 बैंक्वेट हॉल के परिसर में सोमवार की देर रात को टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां रखा टेंट का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की 5 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
CFO Noida : मुख्य अधिकारियों प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि घटना देर रात की है, जब बैंक्वेट हॉल के प्रांगण में बने अस्थायी गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि हादसे के समय गोदाम में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग में टेंट से जुड़ा काफी सामान जल गया, जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

