Greater Noida News : पार्क में कुतिया से कुकर्म कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Apr 7, 2026 - 18:43
Greater Noida News : पार्क में कुतिया से कुकर्म कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक पार्क में एक व्यक्ति एक कुत्तिया के साथ कुकर्म कर रहा था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मौके पर पहुंचे पशु प्रेमी ने इस मामले में थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि ऋषि शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक एनिमल ट्रस्ट चलाते हैं। पीड़ित के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें एक वीडियो मिली जिसमें काशा पार्क में एक व्यक्ति कुत्तिया का यौन शोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले में आरोपी बंटी पुत्र रामावतार के खिलाफ थाना बिसरख में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत 11(1) (जी) के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया रही है।