Noida News : एक वर्ष में शहरवासी गटक गए 1922 करोड़ की शराब

Apr 4, 2025 - 09:52
Noida News : एक वर्ष में शहरवासी गटक गए 1922 करोड़ की शराब
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में बीते वित्तीय वर्ष में लोगों ने 1,922 करोड रुपए की शराब गटक ली। यह पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले में 188 करोड़ रूपये अधिक है।
Noida News :
 जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023 -24 में जहां लोगों ने 1734 करोड रुपए की शराब खरीदी थी ,वहीं बीती वर्ष 2024-25 में 1922 करोड रुपए की शराब की बिक्री हुई, जो 188 करोड रुपए अधिक है। उन्होंने बताया कि देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री बढी है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने निर्धारित लक्ष्य का 83.57 प्रतिशत राजस्व हासिल किया है। उन्होंने बताया कि 2023- 24 में लोगों ने 2.16 करोड़ लीटर देसी शराब खरीदी थी। जबकि अंग्रेजी शराब 1.50 करोड़ बोतल बिकी थी, बियर की खपत 4.49 करोड़ केन की हुई थी। वर्ष 2024-25 में देसी शराब की बिक्री 2.39 करोड़ लीटर, अंग्रेजी शराब 1.60 करोड़ बोतल, बियर की केन की 5.32 करोड़  बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि बियर की बिक्री काफी अधिक रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 82.89 हजार केन अधिक बिकी है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में देसी शराब की खपत 10.6 प्रतिशत बढी है। जबकि बियर की खपत 9.5 फीसद और अंग्रेजी शराब की खपत 4.5 फ़ीसदी ज़्यादा हुई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 48 हजार लीटर लीटर अवैध शराब जप्त की गई है। उन्होंने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 1269 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, तथा 282 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।