Noida News : साइबर ठगी में संलिप्त चार म्यूल खाता धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : साइबर ठगी में प्रयोग होने वाले चार म्यूल खाता धारकों के खिलाफ थाना सूरजपुर मे मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि उप निरीक्षक आयुषी मिश्रा ने आज थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि म्यूल खातों की जांच के दौरान उन्हें पता चला कि यूको बैंक की शाखा मकोड़ा गांव में मनीष नागर ने एक बैंक में खाता खुलवाया है। जिसमें साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक आयुषी मिश्रा ने प्रिंस भाटी पुत्र राजेंद्र भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि इन्होंने प्रिया गोल्ड फैक्ट्री के पास स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में एक खाता खुलवाया था, जिसका दुरुपयोग साइबर अपराधियों ने किया है। इस खाते की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज है। उन्होंने बताया कि एक मामले में उपनिरीक्षक आयुषी मिश्रा ने अंकित कुमार के खिलाफ थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार उन्होंने एक खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाया है। जिसका दुरुपयोग साइबर अपराध में हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त खाते के खिलाफ एनसीईआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक आयुषी मिश्रा ने गौरव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इन्होंने यूको बैंक ग्राम मकोड़ा स्थित ब्रांच में एक खाता खुलवाया है, जिसका उपयोग साइबर अपराधियों ने लोगों के साथ ठगी करने में किया है।

