Noida News : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या, नर्सिंग की परीक्षा की थी पास

Jul 16, 2026 - 12:58
Noida News : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या, नर्सिंग की परीक्षा की थी पास
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के विश टाउन सोसायटी में रहने वाली युवती ने आज सुबह को आत्महत्या कर लिया है। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर नौकरी की तलाश कर रही थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेनेश कुमार ने बताया कि कुमारी दीक्षा यादव पुत्री राकेश कुमार यादव उम्र 22 वर्ष थाना क्षेत्र में स्थित जेपी विश टाउन सोसायटी में रहती थी। वह मूल रूप से जनपद एटा की रहने वाली थी। उनके साथ उनकी दो बहने भी यहां पर रह रही थी। उनके अनुसार युवती ने नर्सिंग की परीक्षा पास की थी, तथा नौकरी की तलाश में थी उसने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में आज सुबह को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।