Noida News : 31 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Feb 17, 2026 - 19:17
Noida News : 31 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी में रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि भूड़ा कॉलोनी में रहने वाले त्रिभुवन सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 30 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले अजय पुत्र नानक उम्र 26 वर्ष ने सेक्टर 50 के बिजली घर के पास मंगलवार को एक पेड़ की डाल से फंदा लगा लिया। उसे फंदा लगाते हुए देखा कुछ लोगों ने थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

 

वही थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 में रहने वाली श्रीमती श्रीदेवी पत्नी चंद्र सिंह उम्र 27 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मे रेफर किया गया है। अस्पताल की सूचना पर थाना सेक्टर 49 पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।