Noida News : यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 7,228 वाहनों का चालान

Apr 8, 2026 - 18:54
Noida News : यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 7,228 वाहनों का चालान

Noida News : यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को 7,228 वाहनों का चालान किया है।

 पुलिस उपायुक्त यातायात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 7,228 वाहनों का चालान किया है। उन्होंने बताया कि इनमें बिना हेलमेट पहने हुए 313, ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले 530 ,तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 113, बिना फिटनेस के वाहन चलाने वाले 33 लोगों का चालान किया। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले 571 और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले 760 लोगों का भी चालान हुआ गया है। उन्होंने बताया कि 13 वाहनों को सीज किया गया है।