Noida News : नोएडा में पीएफ के 15 हजार दावे लंबित

Jul 20, 2026 - 19:56
Noida News : नोएडा में पीएफ के 15 हजार दावे लंबित
Symbolic Image

Noida News : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने केंद्रीकृत आईटी प्रणाली (साइट्स 2.0) लागू की है। इस सिस्टम के अपग्रेड और डेटाबेस एकीकरण के कारण नोएडा सहित पूरे देश में हजारों आवेदन लंबित हो गए है। नोएडा में लगभग 15 हजार दावे लंबित हैं। ईपीएफओ का कहना है कि नए सिस्टम के तहत अब तेजी से दावों का निपटारा किया जा रहा है। नोएडा में लगभग 11 लाख पीएफ खाताधारक हैं। नोएडा क्षेत्र के ईपीएफओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नए सिस्टम के तकनीकी अपग्रेड और डाटा स्थानांतरण के कारण लगभग 15,000 पीएफ दावे लंबित या प्रक्रिया के अंतर्गत चल रहे हैं।

सिस्टम अपग्रेड पूरा हो चुका है और ईपीएफओ धीरे-धीरे इन अटके हुए दावों का तेजी से निपटारा कर रहा है।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने आज एक बातचीत के दौरान बताया कि चार से पांच दिन में दावों का निपटारा कर दिया जाएगा। नए सिस्टम में अभी आवेदनों की संख्या पहले के मुकाबले कम है और दावों को अस्वीकार करने की संख्या में भी कमी आई है। लोगों के बैंक खाते में पीएफ राशि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था एक हफ्ते में ठीक हो जाएगी।