Jewar News : ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, चालक की मौत

Feb 18, 2026 - 19:06
Jewar News : ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, चालक की मौत
Symbolic Image

Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के स्वास्तिक फार्म हाउस के पास बुधवार शाम को एक सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्तिक फार्म हाउस जेवर खुर्जा मार्ग पर जा रहे एक ट्रैक्टर को एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।