Greater Noida News : एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी बस से कार टकराई दो की मौत एक घायल
Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ी एक यूपी रोडवेज की बस हादसे का कारण बन गई। शनिवार को सड़क किनारे खड़ी बस में एक कार तेज गति से जाते हुए पीछे से टक्करा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मूलरूप से टप्पल अलीगढ़ के रहने वाले धीरज (23), भरत (20) और भानु (17) अपनी कार से किसी काम से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। कर धीरज पुत्र नवरंगी चल रहा था। शनिवार को नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के समीप जब वे पहुंचे तो एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी एक रोडवेज बस में उनकी कार पीछे से जा टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार के अंदर फंसे तीनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद तीनों को नजदीक के एक अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने धीरज और भरत को मृत घोषित कर दिया। भानु का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि यूपी रोडवेज की बस पंचर हो गई थी। इसके चलते चालक बस को सड़क किनारे खड़ी करके चला गया था। सड़क किनारे खड़ी बस एक्सप्रेसवे पर हादसे का कारण बन गई। इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। खराब खड़े वाहनों की वजह से एक्सप्रेसवे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

