Greater Noida News : मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर , सिपाही घायल

Aug 29, 2026 - 18:35
Greater Noida News : मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर , सिपाही घायल
बच्ची की हत्या कर शव को बोरी में लेकर जाता हुआ आरोपित(लेफ्ट) और पुलिस अधिकारी (राइट)

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रहने वाली एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी से हथियार बरामद करने के लिए पुलिस उसको कस्टडी में लेकर जा रही थी। उसने हथियार बरामद करते ही पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। गोली एक कांस्टेबल को लगी है, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

 पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की रात को एक व्यक्ति ने थाना एक ईकोटेक- तीन पुलिस को सूचना दी की हल्द्वानी गांव से उसकी 6 वर्षी बच्ची लापता है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू की। पुलिस की 5 टीमें बच्ची की तलाश में लगाई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज वह अन्य स्रोतों के माध्यम से यह पता चला कि बलराज (32) नामक व्यक्ति बच्ची को अगवा करके ले गया है। उसने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसके शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई की उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके पास अवैध पिस्टल है। पिस्टल को बरामद करने के लिए पुलिस उसे लेकर गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने छुपाए हुए स्थान से पिस्तौल निकाला और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से अचानक गोली चला दी। उन्होंने बताया कि बदमाश द्वारा चलाई गई गोली एक कांस्टेबल को लगी है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बलराज को लगी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह अपराधी मासूम बच्चों के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या करने की लिखो कुख्यात था। इसने गाजियाबाद के लोनी में एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का हत्या की थी, जिस मामले में से इसे सजा भी हुई थी। थाना सूरजपुर क्षेत्र में भी इसने एक मासूम बच्चे के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इसके ऊपर मासूम बच्चों के साथ कुकर्म करने और हत्या करने के कई मामले पूर्व में दर्ज है। वही ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी हैवान था। मासूम बच्चे- बच्चियों के अलावा यह पशुओं के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार करता था। उक्त बदमाश के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, और पुलिस की भूरि -भूरि प्रशंसा की है।