Greater Noida News : ट्रैक्टर की चपेट में आकर 9 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के भगत मार्केट के पास सड़क किनारे खेल रहे एक 9 वर्षीय बच्चे को एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया। इस घटना में उपचार के दौरान बच्चों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित उसके परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा- बूझाकर शांत कराया तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौपा। परिजन रात को ही शव को लेकर बिहार के जनपद नालंदा के लिए निकल गए हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कल्लू (9) पुत्र मुकेश निवासी भगत मार्केट ग्राम बिसरख 27 अगस्त को सुबह के समय घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी उपचार के दौरान शाम को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। उसके परिजनों शव को बिहार के नालंदा जनपद के लिए लेकर निकल गए हैं।
वहीं मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने बृहस्वादर की रात को भगत सिंह मार्केट के पास सड़क जाम लगा दिया। वे लोग उचित मुआवजा और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों के धरना प्रदर्शन के चलते काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा- बूझाकर उन्हें शांत कराया तथा यातायात खोला।

