Greater Noida News : बी-टेक के छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले हॉस्टल के दो वार्डन गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक हॉस्टल में बीटेक छात्र की आत्महत्या करने के मामले में वांछित दो वार्डन को आज गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होने छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। छात्र के कथित तौर पर शराब पीकर हॉस्टल पहुंचने पर डांट-फटकार और अपमानजनक वीडियो बनाए जाने से आहत होकर हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना 23 जनवरी की रात घटी, जब बी-टेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन ने छात्र के शराब पीकर हॉस्टल पहुंचने पर उसे न केवल डांटा, बल्कि उसका वीडियो बनाकर उसके पिता को भेज दिया।इस अपमान और मानसिक दबाव से परेशान होकर छात्र ने यह गंभीर कदम उठाया। घटना के बाद हॉस्टल में छात्रों ने जमकर हंगामा किया, तोड़फोड़ की और कई छात्रों ने हॉस्टल छोड़कर जाने का निर्णय लिया।
घटना के संबंध में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो वार्डनों के अलावा बीती रात को पुलिस ने सुधांशु उर्फ शेखर, जो ठाकुरबाडी, बक्सर, बिहार का निवासी है, और रोहित भाटी, जो कमराला चक्रसेनपुर का निवासी है, को गिरफ्तार किया है।

