Greater Noida News : जेल मे बंद नाइजीरियन कैदी की मौत,300 करोड़ के एमडीए ड्रग्स के साथ हुआ था गिरफ्तार
Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में बंद एक किडनी की बीमारी से ग्रसित नाइजीरियन कैदी की अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।
गौतम बुद्ध नगर के जेल सुपरिंटेंडेंट बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक सोलोमन (66 वर्ष)और उसके कई साथियों को वर्ष 2023 के मई माह में गौतम बुद्ध नगर के थाना बीटा- दो पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से करीब 300 करोड़ की एमडीए ड्रग्स बरामद हुआ था। विदेशी नागरिक एनडीपीएस एक्ट के मामले में तभी से जेल में बंद था। कैदी लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित था। उसे कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व ही वह एम्स दिल्ली से डायलिसिस करवा कर अस्पताल लौटा था। रविवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसकी मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि उचित माध्यम से नाइजीरियन दूतावास को घटना की सूचना दी गई है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। इसके कुछ साथी भारत में रहते हैं। उनको भी घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक के परिजन और उनके साथी अंतिम संस्कार कैसे करेंगे इस बात का निर्णय वही लोग लेंगे।

