Greater Noida News : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

May 2, 2026 - 19:34
May 2, 2026 - 19:35
Greater Noida News : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि छोटू माओ पुत्र बनिया मूल निवासी जनपद गया बिहार उम्र 48 वर्ष थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।