Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने 24 बड़े भूखंडों के आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई, 22 जून तक कर सकेंगे आवेदन
Greater Noida News : भूखंड महंगे होने के बाद ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने अपनी 24 बड़े भूखंड की योजना में आवेदन के लिए तारीख बढ़ा दी है। दो मई की बोर्ड बैठक में दरें बढ़ाए जाने का फैसला होने के बाद नई दरें लागू हो गई हैं। करीब चार प्रतिशत दरें बढ़ने के बाद अब संशोधित कीमतों पर भूखंडों का आवंटन होगा।
Greater Noida Industrial Development Authority : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से आज जारी एक कार्यालय आदेश के मुताबिक 11 अप्रैल से 8000 वर्गमीटर से बड़े साइज के 24 भूखंड की योजना को लांच किया गया था। नई दरों के लागू होने के बाद पहले 29 मई तक के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई थी। अधिकारियों का कहना है कि भूखंड की दरें अब भी प्रतिस्पर्धात्मक होने की वजह से आवेदनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में उद्यमियों को 22 जून तक आवेदन का मौका दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण धनराशि भी संशोधित दरों के मुताबिक अब जमा करनी होगी। इन भूखंड के आवंटन इंटरव्यू के जरिए किए जाने हैं।

