Greater Noida News : कैंसर रोग से ग्रसित व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
Greater Noida News : कैंसर बीमारी से पीड़ित एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही गृह क्लेश के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि दुजाना गांव में रहने वाले देवेंद्र सिंह पुत्र करण सिंह उम्र 48 वर्ष कैंसर रोग से ग्रसित थे। उन्होंने बताया कि वह इस रोग से काफी परेशान थे, तथा उन्होंने बिमारी से परेशान होकर बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुलेसरा गांव में रहने वाली श्रीमती वीरेश पत्नी रविंद्र कुमार उम्र 28 वर्ष ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद महिला ने जहर खाया। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

