Greater Noida News : किसान को पड़ोसी ने मारी गोली, हालत गंभीर
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम अट्टा फतेहपुर में रहने वाले 48 वर्षीय किसान को उसके पड़ोसी ने गोली मार दी। गोली उसके जबड़े में फंस गई है। अत्यंत गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम अट्टा फतेहपुर में कासिम उम्र 48 वर्ष रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव के ही पड़ोस मे रहने वाले कायदे आजम नामक व्यक्ति ने उनके ऊपर सोमवार की शाम को गोली चला दिया। उन्होंने बताया गोली उनके जबड़े में जाकर फंस गई है। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

