Ghaziabad News : रोडवेज बस ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत, बस चालक सहित सात घायल

Apr 6, 2026 - 19:36
Ghaziabad News : रोडवेज बस ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत, बस चालक सहित सात घायल
रोडवेज बस ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत, बस चालक सहित सात घायल

Ghaziabad News : क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के सामने सोमवार को दिल्ली से आ रही रोडवेज बस ने सामने से जा रहे सरियों से लदे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा और उसका चालक एनएच-09 से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय यादव (30) निवासी लालकुआं के रूप में हुई है। हादसे में बस चालक सहित सात यात्री भी घायल हो गए।

 क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने के प्रभारी श्वेता सिंह ने बताया कि बस चालक विपिन कुमार निवासी नौगवा पोखरिया सोनगिरी पीलीभीत की हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों में अंकित(28) पुत्र मनोज निवासी ग्राम नेगपुर सुभाष नगर बरेली, विकास(18) पुत्र चौखे लाल निवासी नवाबगंज बरेली, कमल (25) पुत्र एतराम निवासी ग्राम सुचइया झाझर देवाना पिथौरगढ, अखलाक अहमद (42) पुत्र मुख्तार अहमद निवासी ग्राम दुहाई टांडा बरेली, इकराम (30) पुत्र सुमाइला निवासी मयूर विहार फेस तृतीय दिल्ली और कृष्णा मंडल (35) वर्ष पुत्र निरंजन निवासी भूरा कॉलोनी योरा हुसेनपुर पीलीभीत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी को प्राथमिकी उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बस चालक विपिन दिल्ली रेफर किया गया है।