Greater Noida News : किसान को गोली मारने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Apr 7, 2026 - 16:00
Greater Noida News : किसान को गोली मारने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
किसान को गोली मारने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Greater Noida News : पुरानी रंजिश के चलते एक किसान के ऊपर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपों को थाना दनकौर पुलिस ने आज सुबह को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इस घटना में शामिल तीन बदमाश अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम अट्टा फतेहपुर में रहने वाले कासिम पुत्र नियाज मोहम्मद उम्र 48 वर्ष और उनके भाई के ऊपर चार लोगों ने सोमवार की शाम को उसे समय ताबड़तोड़ गोली चलाई जब वे लोग खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में कासिम के जबड़े में गोली लगी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली की खजूर वाले बाबा अंडरपास के समीप सर्विस रोड पर सोमवार की शाम को जानलेवा हमला करने वाले बदमाश खड़े हैं, तथा कहीं भागने की फिराक में है।

 उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी तलाश में चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। जब पुलिस ने उसे घेर लिया तो उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

 पुलिस द्वारा चलाई गई गोली कायदे आजम पुत्र शमशेर निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर उम्र 23 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में हाशिम ने बीती रात को सलमान, कायदे आजम, शमशेर और जैद को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व दोनों पक्षों में बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद हुआ था। तब गांव के लोगों ने इस मामले में समझौता करवा दिया था। सोमवार की शाम को जब कासिम और उनके भाई अफसर खेत में काम कर रहे थे, तभी वहां पर चारों बदमाश अवैध हथियार लेकर आए तथा दोनों के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। एक गोली कासिम को लगी। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।