Dadri News : मीट व्यापारी के साथ मारपीट कर नगदी और मोबाइल फोन लूटा
Noida News : थाना दादरी में एक मीट व्यापारी ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया, तथा उनके ऊपर नुकीली चीज से वार करके उनके पास रखे हुई करीब एक लाख रुपए की नगदी, मोबाइल फोन आदि लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल सलाम ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार वह मीट सप्लाई करने का काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह विभिन्न दुकानों से पैसे की वसूली करके 6 अप्रैल की रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिकंदराबाद स्थित अपने घर जा रहे थे। वह जैसे ही आरवी नार्थ लैंड समिति के पास पहुंचे एक आल्टो गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने टक्कर मार दिया। उन्होंने उनके साथ मारपीट की, तथा नुकीली चीज से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनसे वसूली गयी करीब एक लाख रुपए नगद , मोबाइल फोन आदि लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो उन्हे जमकर पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की 2 टीमें लगाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

