Jewar News : यमुना विकास प्राधिकरण ने 973 रिहायशी प्लाटों की स्कीम की लॉन्च
Jewar News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सोमवार को 973 आवासीय भूखंडों की स्कीम लॉन्च की है।यह योजना उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो एनसीआर या जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक रहना चाहते हैं।
Yamuna Expressway Industrial Development Authority News : यमुना विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि प्राधिकरण ने सेक्टर-15सी, 18 और 24-ए में कुल 973 रिहायशी प्लॉटों की सोमवार से स्कीम लांच की हैं। इस योजना में विभिन्न साइज के प्लॉट शामिल किए गए हैं ताकि हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत के अनुसार आवेदन कर सकें। उन्होंने बताया कि प्लॉट के साइज 162, 183, 184, 200, 223 और 290 वर्ग मीटर है। ये सभी 973 प्लॉट 36,260 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर आवंटित होंगे। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा संख्या 162 वर्ग मीटर (476 प्लॉट) और 200 वर्ग मीटर (481 प्लॉट) के हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य श्रेणियों के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है। उदाहरण के तौर पर, 162 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए अन्य श्रेणी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 5,87,412 रूपए रखी गई है, जबकि अनुसूचित वर्ग के लिए यह 2,93,706 है। इसी तरह 290 वर्ग मीटर के सबसे बड़े प्लॉट के लिए अन्य श्रेणी के तहत रजिस्ट्रेशन फीस 10,51,540 तक है, जबकि, एससी/एसटी के लिए यह फीस 5,25,770 रखी गई है। योजना शुरू होने की तिथि 6 अप्रैल 2026 है।योजना बंद होने की तिथि 06 मई 2026 है। उन्होंने बताया कि लकी ड्रॉ की तारीख:म 18 जून 2026 है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.yamunaexpresswayauthority.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और आवंटन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।आवेदकों की सुविधा के लिए प्राधिकरण ने कई बैंकों जैसे एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक के साथ साझेदारी की है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 8296 पर संपर्क किया जा सकता है।

