Greater Noida News : दो दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में दो दिन से लापता युवक(24) का शव शनिवार को ककोड़ क्षेत्र के पास गंग नहर (खेरली नहर) में मिला। दोस्तों के साथ नहर में नहाने की बात कहकर वह घर से निकला था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में नहर मे डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिलासपुर कस्बे के सिरजेखानी मोहल्ला निवासी रवि ने थाने में सूचना दी थी कि उसका छोटा भाई आकाश चार जून को दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। देर शाम तक नहीं लौटने पर तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार को बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में नहर में युवक का शव मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने पर परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का शव घटनास्थल से सात किमी दूर मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

