Ghaziabad News : धर्म छुपाकर 5 साल तक युवती के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती से धर्म छिपाकर दोस्ती और फिर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पांच साल से युवती के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।युवती ने थाने में तहरीर दी थी कि एक युवक ने अपना नाम अज्जू बताकर पांच साल पहले दोस्ती की । वह शादी की बात कहकर लगातार दुष्कर्म करता रहा और अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। पिछले दिनों जब युवती ने शादी करने की बात कहीं तो उसने अपना असली नाम अजान बताया और कहा कि शादी नहीं हो सकती।हम दोनों का धर्म अलग-अलग है। जब युवती के साथ दुष्कर्म किया गया तो वह किशोरी थी।
एसीपी मसूरी सर्किल भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अजान उर्फ अज्जू निवासी आदर्श नगर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

