Noida News : प्रेमी के साथ शोरूम में शॉपिंग कर रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति, जमकर हुई मारपीट
Noida News : नोएडा में एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी संग शोरूम में शॉपिंग कर रही थी तभी वहां पर उसका पति भी अचानक पहुंच गया और रंगे हाथ पकड़ने के बाद जमकर मारपीट की। इस घटना को देख शोरूम के बाहर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अपनी शॉपिंग छोड़ पति पत्नी के बीच झगड़े को देखने लगे। कुछ लोगों ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर 49 में जुडियो कंपनी का कपड़े का शोरूम है। वहां पर एक महिला अपने दोस्त पवन के साथ खरीदारी करने आई थी। इसी बीच उनके पति गौरव भी पीछा करते हुए शोरूम में पहुंच गये। उसने जब अपनी पत्नी को उसके दोस्त के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया, तथा उसने शोरूम के अंदर ही महिला के साथ मारपीट कर दी। इस घटना मे महिला के चेहरे पर गंभीर चोट आई। महिला के पति ने उसे गंदी-गंदी गालियां दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2),352, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है की घटना के समय आस-पास मौजूद लोगों ने पति को किसी तरह शांत करने की भी कोशिश की मगर पति ने किसी कि एक न सुनी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने पति से भी हाथापाई की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
बताया जा रहा है कि महिला ने प्रेमी से करीब 18 हजार से ज्यादा की शॉपिंग करवाई। हंगामे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि पति दिल्ली से पीछा करते हुए पत्नी और उसके कथित प्रेमी के पास पहुंचा था। इस घटना के बाद से इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

