Dadri News : बुलेट मोटरसाइकिल फिसली, दबकर युवक की मौत
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के विसाहढा रोड पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे लहूलुहान अवस्था में दबा हुआ मृत मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
SHO Police Station Dadri : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह को थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली किस ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास एक व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दबा पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गौरव (28 वर्ष) निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है की मोटरसाइकिल फिसलने के कारण वह बुलेट के नीचे दब गया, तथा चोट लगने और बुलेट के वजन के नीचे दबने की वजह से उसकी मौत हो गई। बुलेट के साइलेंसर से वह झुलस गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

