Greater Noida News : खेरली गांव के पास नहर किनारे बनी झुग्गियों में लगी भयंकर आग
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली नहर के पास बनी झुग्गी बस्तियों में आज दोपहर को भयंकर आग लग गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियां आग बुझाई है। इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जल गई हैं। कोई जनहानि नहीं है।
CFO Noida : मुख्य मुकदम कल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज दोपहर को सूचना मिली कि खेरली गांव से गढी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नहर किनारे बनी झुग्गी बस्तियों में भीषण आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग बुझाई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो दर्जन झुग्गियां जल गई हैं। उन्होंने बताया कि कोई जनहानि नहीं है
मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एच्क्षर गांव के पास हंसराज परिसर में आज सुबह को बिजली के ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Police Station Sector 113 Noida News : वही सेक्टर 76 के आम्रपाली सिलिकॉन सिटी मार्केट में आज सुबह को एक दुकान में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं है।

