Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में महिला और छात्र की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में स्कूटी पर सवार होकर जा रहे पति-पत्नी को कैंटर चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को शिवकुमार पुत्र अनंत राम निवासी ग्राम इलाहाबास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 फरवरी को वह अपनी पत्नी मंजू के साथ स्कूटी पर सवार होकर फरीदाबाद जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार वह जैसे ही सेक्टर 44 के पास पहुंचे एक तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हैं उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर श्रीमती मंजू की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

