Noida News : महिला समेत दो लोगों ने की आत्महत्या

Jan 16, 2026 - 12:02
Noida News : महिला समेत दो लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 34 वर्षीय युवक ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाली एक 51 वर्षीय महिला ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। 

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि आज सुबह को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले कमलेश पुत्र बुद्धन राम उम्र 34 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर 47 के ए -ब्लॉक में रहने वाली श्रीमती अमिता पत्नी कृष्ण पाल उम्र 51 वर्ष ने बृहस्पतिवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका की शादी वर्ष 1998 में हुई थी। वह करीब 15 वर्षों से डिप्रेशन की मरीज थी। उनका उपचार एक अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।