Noida News : दीपावली पर घर जाने वालों के लिए नोएडा डिपो से स्पेशल बस सेवा शुरू

Oct 29, 2024 - 12:07
Noida News : दीपावली पर घर जाने वालों के लिए नोएडा डिपो से स्पेशल बस सेवा शुरू
Google image

Noida News : दीपावली त्यौहार पर अपने घर जाने वाले लोगों के लिए आज से नोएडा डिपो ने स्पेशल बसे से शुरू कर दी है। त्योहारों पर घर जाने के लिए यदि आपको ट्रेन में टिकट न मिला हो तो निराश होने की जरूरत नहीं है।

Noida News : 

 नोएडा डिपो की ओर से त्योहारों पर यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए लंबी दूरी की बसें चलाई जा रही है। त्योहारों पर नोएडा डिपो से अयोध्या व प्रयागराज के लिए बसें चलाई जा रही है। नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्याम नारायण पांडे ने बताया कि दीपावली, छठ व अन्य त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 29 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक बसों के फेरे 40 प्रतिशत बढ़ाए जायेंगे। नोएडा डिपो से 16 रूट पर बसें चलतीं हैं। कोटद्वार, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, हरिद्वार, देहरादून, आगरा, कासगंज, बदायूं, रुद्रपुर व अन्य रूट पर बसों का संचालन किया जाता है। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा डिपो से भी एक अतिरिक्त फेरा बढ़ाया जाएगाग्रेटर नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रूटों पर चलने वाली बसों का एक फेरा अतिरिक्त बढ़ाया जाएगा। यात्री मिलने पर कानपुर व अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगीं।उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो द्वारा 18 रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, आगरा, कासगंज, कायमगंज, अलीगढ़ व अन्य रूटों पर ग्रेटर नोएडा डिपो से बसों का संचालन किया जाता है।