Noida News : जनप्रतिनिधियों से रुबरू हुई पुलिस आयुक्त: लापरवाही पर थाना और चौकी प्रभारियों पर गिरि गाज
Noida News : पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आज शाम को नोएडा के सेक्टर 52 स्थित फोनरवा कार्यालय में शहर के सभी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की नीयत से नागरिकों से सुझाव मांगा, तथा लोगों द्वारा कानून व्यवस्था संबंधित बताई गई समस्याओं का तुरंत निदान करने का आदेश अपने मातहत अफसर को दिया।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गोष्ठी के दौरान पुलिस कमिश्नर द्वारा सेक्टरों एवं आवासीय क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न नागरिक समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar : पुलिस आयुक्त द्वारा सोसाइटियों व आस-पास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही जिन स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, वहां आवश्यकतानुसार यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात संचालन को सुचारु बनाने का आदेश जारी किया । इसके अतिरिक्त सोसाइटियों एवं सेक्टरों की सड़को पर अनावश्यक रुप से स्कूली बसों को खडा न होने देने उनके खिलाफ कार्यवाही करने, लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने, साप्ताहिक बाजारों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा किराएदारों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के लिए मकान मालिकों को जागरूक करने के का आदेश दिया। पुलिस कमिश्नर ने अपने अफसरों को निर्देशित किया कि वे सभी सेक्टरों में संचालित हो रहे पीजी का सत्यापन सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर फोनरवा/आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं बैठकें आयोजित करें तथा सोसाइटियों एवं सेक्टरों के आसपास स्थित सुनसान एवं संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां नियमित गश्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। संवेदनशील स्थानों के आस-पास नये सीसीटीवी कैमरों का व्यस्थापन किया जाए।उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए पुलिस के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित जोन के पुलिस उपायुक्त द्वारा प्रत्येक माह में एक बार व थाना प्रभारी 15 दिन में एक बार व प्रत्येक चौकी प्रभारी द्वारा 7 दिवस में एक बार आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ संवाद/गोष्ठी करेंगे। सीपी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी फोनरवा/आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर एक-एक पार्क को गोद लेंगे एव समेकित रुप से आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान जनता के व्यक्तियों से सही संवाद स्थापित न करने एवं उनकी समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने पर चौकी इंचार्ज सेक्टर-110 को निलम्बित किया गया है।जनता के व्यक्तियों से सही संवाद स्थापित न करने एवं उनकी समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने पर थाना प्रभारी सेक्टर-49 सुनील भारद्वाज को लाइन हाजिर किया गया है।जनता के व्यक्तियों से सही संवाद स्थापित न करने पर थाना प्रभारी फेस-2, थाना प्रभारी सेक्टर-24, थाना प्रभारी सेक्टर-58 को कड़ी चेतावनी जारी की गयी हैं।
उन्होंने बताया कि जनता के व्यक्तियों से सही संवाद स्थापित न करने पर वर्तमान चौकी प्रभारी हरिदर्शन एवं पूर्व चौकी प्रभारी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच/विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात अभय कुमार मिश्र, प्रभारी पुलिस उपायुक्त साइबर श्रीमती शैव्या गोयल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। फोनरवा की ओर से अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा एवं अन्य सेक्टरों से आये आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

