Dadri News : ट्रेन की चपेट में आकर 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dadri News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के दादरी रेलवे स्टेशन पर आज एक 34 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई।
दादरी रेलवे-स्टेशन जीआरपी चौकी के के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आज दोपहर को रोहित पुत्र रामदास निवासी जारचा उम्र 34 वर्ष दादी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

