Noida News : रिपेयरिंग करते समय मोबाइल फोन की बैटरी फटी, दुकानदार झुलसा

May 21, 2026 - 23:40
Noida News : रिपेयरिंग करते समय मोबाइल फोन की बैटरी फटी, दुकानदार झुलसा
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के नया गांव में मोबाइल फोन की दुकान करने वाला एक व्यक्ति मोबाइल फोन की बैटरी फटने से बुरी तरह से झुलस गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सौरभ नामक युवक नया गांव में मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार की शाम को वह दुकान पर बैठा था। एक ग्राहक का मोबाइल फोन वह ठीक कर रहा था। जैसे ही उसने मोबाइल फोन खोला अचानक से धमाके के साथ मोबाइल फोन की बैटरी फट गई तथा सौरभ गंभीर रूप से झुलस गया। उन्होंने बताया कि उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सौरभ की दुकान में आग लग गई, तथा पूरी दुकान में धुआं भर गया। उन्होंने बताया कि सौरभ का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।