Noida News : फ्रिज की सफाई के दौरान लगा करंट, मौत

Aug 30, 2026 - 19:51
Noida News : फ्रिज की सफाई के दौरान लगा करंट, मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर- 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 में रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को उनके घर में फ्रिज से करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर- 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि राजेश सैनी पुत्र मानिकचंद निवासी जेड- 112 सेक्टर 12 रविवार को अपने घर पर फ्रिज की सफाई कर रहे थे। इसी बीच असंतुलित होकर फ्रिज उनके ऊपर गिर गया, तथा उन्हें बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक और उनके भाई एक ही मकान में रहते हैं।