Noida News : उगते भास्कर को अर्घ्य देकर चार दिन से चल रहे छठ महापर्व का व्रतियों ने किया समापन, पुलिस ने किया सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Oct 28, 2025 - 08:34
Noida News : उगते भास्कर को अर्घ्य देकर चार दिन से चल रहे छठ महापर्व का व्रतियों ने किया समापन, पुलिस ने किया  सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उगते भास्कर को अर्घ्य देकर चार दिन से चल रहे छठ महापर्व का व्रतियों ने किया समापन, पुलिस ने किया सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Noida News : उगते भास्कर को अर्घ्य देकर छठ पूजा के चौथे दिन व्रतियों ने अपने व्रत का समापन किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो गया। व्रती महिलाएं ने नदियों, तालाबों, कृत्रिम पोखर के जल में डुबकी लगाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना की।

इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। आज सुबह से ही पुलिस के अधिकारी विभिन्न घाटों पर भ्रमणशील रहे। सबसे ज्यादा भीड़ ओखला बैराज पर रही। इसके अलावा यहां के विभिन्न सेक्टरों,गांवो और सोसाइटियों मे बनाए गए कृत्रिम घाटों पर छठ व्रतियों नों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत को संपूर्ण किया।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद द्वारा एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला व एसीपी प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार सिंह के साथ छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत आज नोएडा जोन के अंतर्गत छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पूजा स्थलों के आस-पास साफ सफाई की विशेष व्यवस्था करायी गयी है, उनके द्वारा संयोजको के साथ वार्ता करते हुये सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। सभी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता बन्दोबस्त किये गये है। नोएडा जोन में सुरक्षा के दृष्टिगत यमुना नदी के घाट पर गोताखोर व एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है। सभी श्रद्धालुओं द्वारा छठ पूजा पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं पीआरवी व पीसीआर वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।

 

DCP Central Noida : उन्होंने बताया कि डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 28 अक्टूबर को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संयोजको के साथ वार्ता करते हुये सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आने-जाने वाले श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता बन्दोबस्त किये गये है। सभी श्रद्धालुओं द्वारा छठ पूजा पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं पीआरवी व पीसीआर वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा जोन के पुलिस अधिकारियों ने भी विभिन्न छठ घाटों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, तथा छठ समिति के आयोजकों से बात की।