Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत

Jul 14, 2026 - 10:26
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 के पास बाइक सवार दो युवक की मोटरसाइकिल में बीती रात को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विभिन्न सड़क हादसों में चार अन्य लोगों की मौत हो गई है।

Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 के पास देर रात को बाइक पर सवार होकर जा रहे सचिन पुत्र आशीष सक्सेना उम्र 18 वर्ष निवासी सलारपुर तथा अमन कुमार पुत्र विपिन प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी स्वरूपा गेट सलारपुर सेक्टर 44 पुलिस चौकी के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की घटना कैसे हुई। कुछ लोगों का कहना है कि युवाओं की अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसकी वजह से घटना हुई, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी है।

Police Station Sector 39 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जीआईपी मॉल के पास हुए एक अन्य सड़क हादसे में आशीष गुप्ता पुत्र गोपाल प्रकाश गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी माडल टाउन दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विनीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में हुई एक सड़क हादसे में ललित पुत्र रमाशंकर मूल निवासी जनपद जालौन उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के एच्क्षर चौकी के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय पुत्र राजू उम्र 32 वर्ष को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Police Station Beta 2 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में वीरेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र बंशीलाल मिश्रा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए थाना बीटा- दो क्षेत्र में स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।