Noida News : कुलर से लगा 47 वर्षीय व्यक्ति को करंट, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में रहने वाले एक 47 वर्षीय व्यक्ति को उनके घर रखे हुए कुलर से करंट लग गया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले चंद्र किरण पुत्र करण सिंह उम्र 47 वर्ष थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में अपने भाई के साथ मौजूदा समय में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को होशियापुर गांव वाले मकान में बीती रात को उन्हें घर में रखे हुए कुलर से करंट लग गया। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

