Greater Noida News : इक्कीसवीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Jul 8, 2026 - 19:41
Greater Noida News : इक्कीसवीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के पैरामाउंट सोसायटी के स्टूडियो अपार्टमेंट में आकर ठहरे एक 23 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते बुधवार की शाम को सोसाइटी के टावर रिसेप्शन के पोर्च (21 मंजिल) से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि बुधवार की शाम को थाना पुलिस को सूचना मिली कि पैरामाउंट सोसायटी में एक व्यक्ति द्वारा सोसाइटी के टावर रिसेप्शन के पोर्च से कूदकर हत्या कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान वेदांत शाही पुत्र दिनेश शाही निवासी रामनगर जनपद देवरिया उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस को आशंका है कि मृतक बेरोजगार था। वह कहीं से इंटरव्यू देकर आया था। नौकरी नही लगने की वजह से मानसिक तनाव में था।