Greater Noida News निर्माणाधीन पीएसी बटालियन में काम करते समय ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत
Greater Noida News : थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के लुक्सर के पास निर्माणाधीन पीएसी कैंपस के निर्माण कार्य में काम कर रहे एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Ecotech 1 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पुष्पेंद्र पुत्र काशीराम उम्र 40 वर्ष लुक्सर गांव के पास निर्माणाधीन पीएसी बटालियन के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि काम करते समय शुक्रवार को वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

