Greater Noida News : मजदूर की मौत के मामले में साइट इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Greater Noida News : बृहस्पतिवार की शाम को आई तेज आंधी तूफान के चलते थाना सूरजपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग की दीवार गिरने से घायल हुए एक व्यक्ति की मौत के मामले में मृतक के बेटे ने साइट इंचार्ज के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आकाश पुत्र रंजीत ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद मुंगेर बिहार के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनके पिता रंजीत थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बृहस्पतिवार की शाम को काम कर रहे थे, तभी वहां आई तेज आंधी तूफान के चलते निर्माणाधीन भवन की बिल्डिंग की दीवार गिरी तथा उनके पिता को गंभीर चोट आई। इस घटना में उनके पिता की मौत हो गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया है की साइट इंचार्ज अली अकबर की लापरवाही के चलते यह घटना हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

