Greater Noida News : प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के एटीएम वाली गली ग्राम देवला में रहने वाले विजय पुत्र कृष्णपाल निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 30 वर्ष अपने घर में मृत अवस्था में मिले थे। मंगलवार को घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उनकी हत्या उनकी पत्नी राखी द्वारा अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसकी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

