Greater Noida News : अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Jun 6, 2024 - 11:05
Greater Noida News : अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका
symbolic Image
Greater Noida News : थाना कासना क्षेत्र में के घंघोला गांव के पास बुधवार को एक 48 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि महिला की हत्या की गई है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान है।
Greater Noida News :
 थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि बुधवार की शाम को थाना पुलिस को सूचना मिली कि घंघोला गांव के पास एक 48 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला की हत्या की गई है। लोगों के अनुसार मृतका के शरीर पर जगह-जगह चोट था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।
वहीं थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले जावेद  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में ही रहने वाले सोनू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाले राजेंद्र पुत्र मंगल सिंह की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई है।