Ghaziabad News : चलती कार में लगी आग
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के दिल्ली मेरठ हाईवे पर थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एक चलती हुई कार में बीती रात को आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।
CFO Ghaziabad : मुख्य दमकल अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन को शुक्रवार की रात को सूचना मिली कि मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक एक्सयूवी 300 कार में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कर पुरी तरह से जल गई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार चालक आग लगते कर से उतर गए थे।

